फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Some people became a hindrance in installing street light poles for smart city, work stalled

Kangra News: स्मार्ट सिटी के लिए स्ट्रीट लाइटों के पोल लगाने में कुछ लोग बने बाधा, काम लटका

Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Some people became a hindrance in installing street light poles for smart city, work stalled
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में लोगों का सहयोग न मिल पाने के कारण कई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। धर्मशाला में लगने वालीं सात हजार स्मार्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटों का कार्य कई स्थानों पर लोगों की दखलअंदाजी के कारण लटक गया है।
विज्ञापन

सकोह, चेलियां सहित कई अन्य स्थानों पर लोग स्ट्रीट लाइटों के कार्य में अड़चन बन रहे हैं और उसे पूरा नहीं होने दे रहे हैं। ठेकेदार के मजदूरों की ओर से जब स्ट्रीट लाइट का पोल लगाने के लिए गड्ढा किया जा रहा है तो लोग इसका विरोध कर काम बंद करवा दे रहे हैं। लोगों के इस विरोध के चलते समय पर स्ट्रीट लाइटों का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की मानें तो जब इस बारे में संबंधित वार्ड पार्षद को बताया जाता है तो वे अपने वोटबैंक के चलते कुछ नहीं कहते। ठेकेदार के कर्मचारी जब कहीं पोल के लिए गड्ढा करने लगते हैं तो लोग यह कहते हैं कि लाइट को उनके घर के पास न लगाया जाए। उसे कहीं ओर शिफ्ट किया जाए। इसी तरह के बहाने लगाकर लोग कार्य को पूरा नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कई स्थानों पर लाइटों के पोल स्थापित तो कर दिए हैं, लेकिन उनमें डलने वाले तार की दूरी अधिक होने से दिक्कत हो रही है, क्योंकि कई स्थानों पर पोल नहीं लगाने दिए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी में कई लोग तो पोल लगाने के लिए डाली जाने वाली कंक्रीट तक को तोड़ दे रहे हैं, जिससे ठेकेदार को अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। रात का फायदा उठाकर लोग पोल वाले स्थान पर छेड़छाड़ और तोड़फोड़ कर रहे हैं।

कोट्स...
धर्मशाला के कई स्थानों पर स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों को स्थापित करने के लिए लगने वाले पोल को लोग लगाने नहीं दे रहे हैं। रात के समय लोग पोल के लिए किए गए गड्ढों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस वजह से काम प्रभावित हो रहा है। इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित पार्षदों को भी बताया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिल पाया। लोगों की दखल अंदाजी के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। लोगों को समझना होगा कि लाइटें लगने से उनको रात में सुरक्षा मिलेगी।
-विशाल, एजीएम, स्मार्ट सिटी, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed