{"_id":"6898a7206949e783b0007aaa","slug":"some-countries-are-stunned-to-see-indias-power-parmar-kangra-news-c-95-1-ssml1019-190178-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की शक्ति को देखकर बौखलाए कुछ देश : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की शक्ति को देखकर बौखलाए कुछ देश : परमार
Mon, 11 Aug 2025 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:34 AM IST
विज्ञापन
नाल्टी पुल से फरेड़ तक रैली निकालते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। -स्रोत ः पार्टी
पालमपुर/भवारना (कांगड़ा)। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि 2047 तक भारत विश्व की महाशक्ति के रूप में उभरेगा। देश की शक्ति और बढ़ती ताकत को देखकर कुछ देश बौखला गए हैं। वे रविवार को सुलह भाजपा मंडल द्वारा नाल्टी पुल से फरेड़ तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बोल रहे थे। यह यात्रा मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच की अगुवाई में निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा है। सेना को नवीनतम तकनीक और स्वदेशी हथियारों से लैस किया जा रहा है, जिससे विदेशी हथियारों पर निर्भरता घट रही है। यह तिरंगा यात्रा सेना और देश के वीर शहीदों के सम्मान के साथ-साथ एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है।
उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की देशभक्ति और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि उनकी वीरता ने वर्तमान सेना की मजबूत नींव रखी है। जब-जब जरूरत पड़ी, भारतीय सैनिकों ने शौर्य दिखाकर लोकतंत्र की रक्षा की है। कार्यक्रम में पवन कपूर, राजकुमार, मोनिका राणा, अनीता चौधरी, सरिता पठानिया, सुषमा राणा, सुखदेव मंसद, मनोज शर्मा, सुशील कुमार, अरविंद समकड़िया, शमशेर चौधरी, कैप्टन भार सिंह, कैप्टन बिशंभर, कैप्टन देंवेद्र चौहान, कैप्टन अशोक धरवाल, अरुण राणा, कैप्टन मिलाप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।