फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Solar plant to bring a bright future to Raja Khasa Panchayat

Kangra News: सोलर प्लांट से चमकेगी राजा खासा पंचायत

Sat, 24 Oct 2026 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Oct 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
Solar plant to bring a bright future to Raja Khasa Panchayat
धर्मशाला। जिले के इंदौरा विकास खंड की ग्राम पंचायत राजा खासा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत 250 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्लांट से होने वाली पूरी आमदनी पंचायत को मिलेगी। इससे गांव के विकास कार्यों के लिए अलग आय स्रोत उपलब्ध होगा। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2000 की आबादी वाली पंचायतों की श्रेणी में राजा खासा का चयन इस योजना के लिए हुआ है।
विज्ञापन

हिम ऊर्जा विभाग ने प्लांट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। निर्माण पूरा होने के बाद विभाग इस संयंत्र को सीधे पंचायत के हवाले कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पीएम सूर्य घर योजना के तहत राजा खासा पंचायत का चयन हुआ है। 250 किलोवाट सोलर पावर प्लांट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। एक करोड़ रुपये की लागत से लगने वाला यह प्लांट पूरा होने के बाद पंचायत को सौंपा जाएगा और इसकी पूरी आय पंचायत को मिलेगी। -अरुण भारद्वाज, परियोजना निदेशक, हिम ऊर्जा, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed