फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   snowfall in multhan

मुल्थान की ऊंची चोटियों पर हिमपात

Fri, 19 Feb 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्थान (कांगड़ा) Updated Fri, 19 Feb 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
snowfall in multhan
कांगड़ा की दुर्गम घाटी मुल्थान में वीरवार रात से शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार दिन भर जारी रही। घाटी में दिन भर रुक-रुक कर हल्का हिमपात हो रहा है।
विज्ञापन


इससे घाटी का पारा एक बार फिर से नीचे लुढ़क गया है। छोटा भंगाल की पहाड़ियों में सुबह तक 2 से 5 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों के चेहरे अब खिलने लगे हैं क्योंकि इसे फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

जानकारी अनुसार थम्सर जोत, प्लाचक, पन्हारतटू, दुद्नी जोत, बधारनी जोत, राज गुंधा और कुकड गुंधा में हिमपात जारी है। मुल्थान तहसील के सभी गांवों में शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही।
विज्ञापन


किसानों राजमल, खेम सिंह, राम कुमार, नरोतम, सीता राम, प्रभु देव का कहना है कि लोग बरसात और बर्फबारी के लिए देवताओं की शरण में थे।

अब देवताओं ने उनकी मुराद सुन ली है। स्थानीय लोगों की मानें तो फरवरी में बर्फ ना पड़े तो घाटी में गर्मियों में पानी की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं बर्फबारी और बरसात न होने की वजह से इलाका में जौ, लहसुन और गंदम की फसलें पिली पड़ने लग पड़ी थीं। अब घाटी में हो रही बर्फबारी और बरसात किसानों के लिए लाभकारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed