फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pensioners divided over Vidhan Sabha gherao; Chief Patron vows not to let them become BJP's puppets.

Kangra News: विस के घेराव पर बंटे पेंशनर, चीफ पैटर्न बोले-भाजपा की कठपुतली नहीं बनने दूंगा

Wed, 26 Aug 2026 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Pensioners divided over Vidhan Sabha gherao; Chief Patron vows not to let them become BJP's puppets.
बरियाल (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरियां की बैठक में एक सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर विवाद हो गया। चीफ पैटर्न पीसी विश्वकर्मा ने घेराव का कड़ा विरोध करते हुए इसे अनुचित ठहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह एसोसिएशन को भाजपा के हाथों की कठपुतली नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

विश्रामगृह में खंड प्रधान गुरदेव भारती की अध्यक्षता में हुई बैठक में एरियर और संशोधित अधिसूचना की विसंगतियों पर चर्चा हुई। भारती ने पेंशनरों से शिमला जाकर विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। इस पर मुख्य अतिथि विश्वकर्मा ने असहमति जताते हुए कहा कि विकट आर्थिक स्थिति के बावजूद मुख्यमंत्री किस्त दर किस्त देनदारियां चुका रहे हैं, इसलिए इस आंदोलन का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट ने सरकार को दो महीने के भीतर डीए देने के आदेश दिए हैं, ऐसे में पेंशनरों को अभी इंतजार करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों व पेंशनरों का 35 हजार करोड़ रुपये का एरियर जारी करने की बजाय उसे मंत्रियों के आवास की सजावट पर खर्च कर दिया। इससे पूर्व, बैठक में लुदरेट गांव के पेंशनर स्वरूप शर्मा की बेटी अमिता शर्मा के अमेरिका में कैंसर शोध के लिए चयनित होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed