फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gold won at Scholars School's innovative shooting competition.

Kangra News: स्कॉलर्स स्कूल के अभिनव निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता सोना

Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Gold won at Scholars School's innovative shooting competition.
धर्मशाला (वि)। स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी के छात्र अभिनव डगोत्रा ने 31वीं हिमाचल प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। शिमला में आठ से 14 जुलाई तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अभिनव ने 10 मीटर पिस्टल (सब यूथ मेन वर्ग) में यह स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन की ओर से जारी नतीजों के अनुसार, अभिनव ने 58 प्रतिभागियों के बीच 366 अंक अर्जित किए। अब उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। अभिनव की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य डॉ. आरती शर्मा, प्रबंधन और शिक्षकों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed