फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SMC raised the demand not to change the schedule of summer holidays

Kangra News: एसएमसी ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का शेडयूल न बदलने की उठाई मांग

Sun, 25 May 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 25 May 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
SMC raised the demand not to change the schedule of summer holidays
कोटला (कांगड़ा)। प्रदेश में आगामी ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को लेकर जिलावार गर्मी पड़ने वाले क्षेत्र घोषित करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने उपमंडल जवाली के सभी स्कूलों को एक जून से 30 जून तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। जवाली उपमंडल की कोटला बेल्ट का मौसम विपरीत होने के चलते ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है। उदाहरण के तौर पर कोटला बेल्ट की पंचायत सोलदा, न्यांगल, त्रिलोकपुर, राजोल भाली, कोटला, सिहूंणी आदि में पिछले दो वर्षों से लगातार भारी बरसात के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी हुई है। इस बार तो फोरलेन के निर्माण कार्य के चलते यह समस्या और भी बढ़ेगी। इसके चलते सभी स्कूलों की एसएमसी की ओर से उपायुक्त कांगड़ा से मांग की है कि कोटला उपतहसील के अधीनस्थ पड़ती कोटला बेल्ट के सभी स्कूलों को गर्मी के शेड्यूल से बाहर रखते हुए सामान्य ग्रीष्मकालीन अवकाश शेड्यूल की श्रेणी में रखा जाए ताकि बरसात में किसी भी प्रकार की भूस्खलन जैसे आपदा से न जूझना पड़े। पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम ने कहा कि कोटला उपतहसील का क्षेत्र वैसे भी भटियात, चंबा, शाहपु,र उपमंडल से सटा होने से अधिक गर्मी की चपेट से बचा रहता है। इसके चलते विद्यालय में जुलाई और अगस्त माह में ही छु़ट्टियां दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed