{"_id":"698b18170ef33e2e7002d4ca","slug":"smart-meters-are-a-form-of-technological-development-rajneesh-kangra-news-c-95-1-kng1004-219940-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट मीटर तकनीकी विकास का रूप : रजनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट मीटर तकनीकी विकास का रूप : रजनीश
विज्ञापन

बिजली बिल समय पर जमा करवाने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (कांगड़ा)। स्मार्ट मीटर जागरूकता पखवाड़े के तहत विद्युत बोर्ड की बैठक अधिशासी अभियंता रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लोगों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर तकनीकी विकास का ही रूप है और इससे बिल भी समय पर उपभोक्ताओं को मिल सकेंगे। इससे बिल निर्धारण में होने बाली मानवीय त्रुटियां भी नहीं होंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि स्मार्ट मीटर के बारे में फैल रहीं विभिन्न भ्रांतियां सच्चाई से कोसों दूर हैं। पहले चरण में फतेहपुर, रैहन और राजा का तालाब में व्यवसायिक मीटरों को बदला जा रहा है। शीघ्र पूरे व्यवसायिक मीटरों और घरेलू मीटरों को स्मार्ट मीटरों में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में जो भी स्मार्ट मीटर लग रहे हैं, उनका बिल ऑनलाइन और मैसेज के माध्यम से भेजा जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि विभाग के कार्यालय में अपना नवीनतम मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं, जिससे भविष्य में किसी भी बिल की समय पर सूचना उपलब्ध होती रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल का भुगतान करने का आग्रह करते हुए बताया कि बिल जमा न करवाने वाले कनेक्शन कटने की सूरत में 250 रुपये शुल्क चुकाने के बाद ही दोबारा बिजली सुचारु हो सकेगी।