फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Smart City will get 40% share of property income

Kangra News: स्मार्ट सिटी को मिलेगा संपत्तियों की आय का 40 फीसदी हिस्सा

Sat, 19 Jul 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Smart City will get 40% share of property income
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला में विकसित संपत्तियों से हो रही आय का अब 40 प्रतिशत हिस्सा स्मार्ट सिटी प्रबंधन को देने की तैयारी है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी धर्मशाला प्रबंधन ने 40:60 अनुपात में आय के बंटवारे का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलने पर यह व्यवस्था लागू होगी। वर्तमान में धर्मशाला स्मार्ट सिटी की 15 ई-बसों से परिवहन निगम को सालाना करोड़ों रुपये की आय होती है, लेकिन इसका कोई हिस्सा स्मार्ट सिटी को नहीं मिल रहा। इसी तरह मैक्लोडगंज में सेंट जोन चर्च के पास बने पार्क और शहर में विज्ञापन के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन से भी स्मार्ट सिटी को राजस्व नहीं मिलता।
विज्ञापन

नई व्यवस्था लागू होने पर ये सभी आय स्रोत स्मार्ट सिटी के संचालन और विकास में मदद करेंगे। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि स्मार्ट सिटी की जिन परियोजनाओं को कोई विभाग चला रहा है, उनके रखरखाव और मरम्मत का जिम्मा भी उसी विभाग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एचआरटीसी वर्कशॉप, एलईडी स्क्रीन, फुटबॉल स्टेडियम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, धर्मशाला अस्पताल और डीसी कार्यालय की छत पर लगे सोलर पैनल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। पहले संपत्तियों से होने वाली आय का 20 फीसदी हिस्सा स्मार्ट सिटी प्रबंधन को देने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

मंजूरी मिलने के बाद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे भविष्य में इसकी परियोजनाओं का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed