{"_id":"9a8d63254149bc694b453646721faf51","slug":"slapping-the-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में युवतियों को रसीद किया थप्पड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में युवतियों को रसीद किया थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवारना। युवतियों को मिस काल कर तंग करना एक युवक को महंगा पड़ा है। तीनों युवतियां भवारना आईं हुई थी। इसी दौरान पुन्नर के रहने वाले चंद्रभान ने युवतियों को तंग किया और इन्हें थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं युवतियों के फोन को भी फेंक दिया। गुस्साई युवतियां सीधी भवारना थाना पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। युवतियों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि युवक एक माह से उन्हें तंग कर रहा है।
विज्ञापन
मोबाइल पर भी मिस कॉल कर तंग किया जा रहा है। वीरवार को भी युवक उन्हें मिस कॅाल करता रहा और उन्हें तंग करता रहा। जब वह भवारना बाजार निजी काम से पहुंची तो युवक ने उन्हें रोका और थप्पड़ मार दिया। साथ ही उनका सामान भी फेंक दिया। एसएचओ राजकुमार ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि युवक युवतियों को तंग कर रहा था। साथ ही युवतियों के मोबाइल पर भी कॉल करता था।
विज्ञापन