फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Skill University to be opened in Sihunta: Pathania

सिहुंता में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी : पठानिया

Tue, 24 Feb 2026 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Skill University to be opened in Sihunta: Pathania
चंबा के सिहुंता कॉलेज में वा​वा​र्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थीयों को सम्मानित करते मुख्यति​थि
सिहुंता (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सिहुंता का वार्षिक समारोह धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया और वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्किल यूनिवर्सिटी सिहुंता में खुलेगी और जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में भूमि की उपलब्धता पर इसके विस्तार केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने राजकीय महाविद्यालय सिहुंता में विज्ञान संकाय शुरू करने और संगीत विभाग के तहत सह आचार्य-गायन के पद को निकट भविष्य में भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय का अगला वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह महाविद्यालय के अपने भवन में आयोजित होगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रस्तावित उच्च मार्ग द्रमण-सिहुंता-लाहडू-चंबा-तीसा-किलाड़ के क्षेत्रीय एवं सामरिक महत्व को देखते हुए कहा कि इसकी स्वीकृति के लिए आवश्यकता पड़ने पर वह प्रधानमंत्री से भी भेंट करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले समारोह में पधारने पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 31 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए बीए प्रथम वर्ष के आदित्य भारद्वाज और पलक को 11-11 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक पहाड़ी, हिंदी, पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed