फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six years of waiting is over, distance from Baijnath to Jaisinghpur reduced by 30 km

Kangra News: छह सालों इंतजार खत्म, 30 किमी घटी बैजनाथ से जयसिंहपुर की दूरी

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Six years of waiting is over, distance from Baijnath to Jaisinghpur reduced by 30 km
बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के रैनाबाड़ी से जयसिंहपुर के कैलाशपुर को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित पुल अब उपयोग के लिए तैयार हो गया है। बिनवा खड्ड पर बने करोड़ों रुपये की लागत वाले इस पुल के दोनों छोर छह वर्षों बाद आपस में जुड़ चुके हैं, जिससे छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस पुल के पूरी तरह से चालू हो जाने से नौ गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। यह मार्ग बैजनाथ से जयसिंहपुर के कैलाशपुर, मझेड़ा, भूआना, तीन बड़, दगोह, टवर, जयसिंहपुर, चढ़ियार और आशापुरी की दूरी करीब 25 से 30 किलोमीटर तक कम कर देगा। पहले जहां बरसात के मौसम में इन इलाकों से बैजनाथ पहुंचना मुश्किल होता था, अब साल भर सुगम आवाजाही संभव हो सकेगी। स्थानीय निवासी विनोद, कृष्ण, मुल्तान चंद, बबलेश, लता देवी, सुलोचना और उर्मिला आदि ने पुल के दोनों सिरों पर बची कच्ची सड़कों को शीघ्र पक्का करने की मांग की है, जिससे यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके।
विज्ञापन

तीन करोड़ से बना है पुल
इस पुल का शिलान्यास वर्ष 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह द्वारा किया गया था। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2014 में पुल का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया लेकिन अगले 10 वर्षों तक दोनों ओर की संपर्क सड़कों का कार्य अधूरा ही रहा। अब जाकर बैजनाथ की ओर से कच्चा मार्ग तैयार कर लिया गया है, जबकि कैलाशपुर की ओर मात्र एक किलोमीटर कच्चा मार्ग शेष है।
विज्ञापन

शेष मार्ग को शीघ्र ही पक्का करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह पुल पूर्ण रूप से उपयोगी बन सके और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी लाल, विधायक

पुल के दोनों तरफ के मार्ग को जल्द पक्का किया जाना चाहिए। इससे हजारों लोगों की राह आसान होगी।
अमित कुमार, निवासी कैलाशपुर

पुल और मार्ग का पूरा कार्य हो चुका है लेकिन तीन किलोमीटर मार्ग कच्चा होने पर बड़े वाहन नहीं जा रहे हैं। उन्होंने मार्ग को पक्का करने का आग्रह किया है।

रणजीत निवासी बल्ह

पुल और दोनों तरफ के मार्ग का निर्माण कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ है और अब शेष कार्य भी जल्द किया जाना चाहिए।
प्रिंस निवासी कैलाशपुर

बैजनाथ-पपरोला में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्रों को इस मार्ग की बहुत सुविधा मिलेगी। छात्रों ने छोटे वाहनों से आवाजाही शुरू कर दी है।
चिंटू निवासी किल्ली

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

बैजनाथ और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला बिनवा खड्ड पर बना पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed