फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six pilgrims stranded in Baner Khad rescued safely after 45 minutes.

Kangra News: बनेर खड्ड में फंसे छह श्रद्धालु पौने घंटे बाद सुरक्षित निकाले

Wed, 16 Sep 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six pilgrims stranded in Baner Khad rescued safely after 45 minutes.
कांगड़ा में बनेर खड्ड में फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू करते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
कांगड़ा। ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद बनेर (बाण गंगा) खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से मंगलवार दोपहर राजस्थान से आए छह श्रद्धालु खड्ड के बीचों-बीच फंस गए। पानी का तेज बहाव और गहराई बढ़ने पर जब श्रद्धालु खुद बाहर निकलने में असमर्थ रहे, तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

किनारे मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर दमकल विभाग की सात सदस्यीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जवानों ने रस्सियों के सहारे करीब पौने घंटे तक चले सघन बचाव अभियान के बाद सभी छह श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

दमकल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खड्ड में नहाने उतरे राजस्थान निवासी दिनेश कुमार, विजय कुमार, विकास, गिरिराज, राकेश कुमार और सरवण कुमार को सुरक्षित बचा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed