फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six months simple imprisonment to the accused in a cheque bounce case

Kangra News: चेक बाउंस मामले में दोषी को छह माह की साधारण कैद

Sun, 06 Sep 2026 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Sep 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
Six months simple imprisonment to the accused in a cheque bounce case
1.20 लाख के चेक के बदले चुकाने होंगे 2.40 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। चेक बाउंस के मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कांगड़ा अनीता शर्मा की अदालत ने दोषी महिला को छह माह की साधारण कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को 2.40 लाख रुपये जुर्माना अदा करने के भी आदेश दिए हैं। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
मामला श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड कांगड़ा की ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी धारक विनोद कुमार के माध्यम से दायर किया गया था। शिकायतकर्ता कंपनी ने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत अदालत में शिकायत दायर की थी। अदालत में प्रस्तुत मामले के अनुसार आरोपी ने वाहन वित्तपोषण के लिए श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया था। छह मार्च 2013 को जेसीबी के लिए ऋण लिया गया था। ऋण की देनदारी के भुगतान के लिए आरोपी ने कंपनी के पक्ष में 1.20 लाख रुपये का चेक जारी किया था।
विज्ञापन

चेक की तारीख पांच नवंबर 2022 थी। कंपनी ने चेक को भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत किया, लेकिन खाते में भुगतान नहीं हो सका और चेक बाउंस हो गया। इसके बाद कंपनी की ओर से आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत भुगतान के लिए कहा गया। भुगतान नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने महिला को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी करार दिया। अदालत ने छह माह की साधारण कैद के साथ 2.40 लाख रुपये जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। यह राशि मूल चेक की रकम 1.20 लाख रुपये की दोगुनी है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर दो माह की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed