फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six months extension of service to Block Elementary Education Officer

Kangra News: खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को छह माह का सेवा विस्तार

Sat, 15 Nov 2025 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 15 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Six months extension of service to Block Elementary Education Officer
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत आने वाले शिक्षा खंड रैत से सेवानिवृत्त खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को प्रदेश सरकार से छह माह का सेवा विस्तार (री-एंगेज) मिला है। इस संबंध में शिक्षा सचिव कार्यालय से शिक्षा निदेशक को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि शिक्षा अधिकारी मिंटो देवी 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हुई थीं। विभाग ने अब उन्हें छह माह का री-एंगेजमेंट प्रदान करते हुए अप्रैल 2026 तक पद पर बनाए रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मिंटो देवी को सेवा विस्तार मिलने के बाद कांगड़ा जिले में वे अफसर भी सक्रिय हो गए हैं, जो इसी माह 30 और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। माना जा रहा है कि वे भी सेवा विस्तार के प्रयासों में लग गए हैं। सरकार को अनुभवी अधिकारियों के सेवा विस्तार से जहां प्रशासनिक सुविधा मिल रही है, वहीं पदोन्नति की प्रतीक्षा में खड़े अन्य अधिकारियों में नाराजगी बढ़ रही है। कई अधिकारी तो बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांगड़ा में कितने और अधिकारियों को सरकार सेवा विस्तार प्रदान करती है।
विज्ञापन

उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अजय संबयाल ने कहा कि निदेशालय ने रैत बीईईओ को सेवानिवृत्ति के बाद आगामी छह माह के लिए री-एंगेज किया है।

58 वर्ष पूर्ण होने पर कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करे सरकार : संघ
हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ ने कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने की नीति का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव तिलक नायक, राज्य प्रेस सचिव डॉ. संजय चौधरी समेत समस्त जिलों के अध्यक्षों और कार्यकारिणी ने सरकार से यह अपील की है कि 58 साल की उम्र पूरी होने पर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल सेवानिवृत्त किया जाए और उनके पेंशन तथा अन्य वित्तीय लाभों का भुगतान एकमुश्त किया जाए। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि सेवा विस्तार और री-एंगेजमेंट नीति के कारण, जहां एक ओर कर्मचारियों की पदोन्नति में रुकावट आ रही है, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सीमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed