फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Six arrested with 37.68 grams of Chitta

Kangra News: नशे पर चोट.. 37.68 ग्राम चिट्टे के साथ छह गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त

Thu, 13 Aug 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
Six arrested with 37.68 grams of Chitta
धर्मशाला/नूरपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला कांगड़ा और नूरपुर की पुलिस टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल 37.68 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल दो चौपहिया वाहनों और एक बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। सभी मामलों में मादक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम ने की। पुलिस ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक कार्यालय नगरोटा बगवां के पास एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में सवार प्रवीण कुमार निवासी व्याड़ा (पालमपुर), अंकुश निवासी रक्कड़ (बैजनाथ) और अनिल निवासी अंदरेटा (पालमपुर) को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई सीआईए टीम ने पुलिस थाना कांगड़ा के तहत हनुमान घाट (कांगड़ा बाईपास) पर की। टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार अमन राणा (31) और पार्थ शर्मा (20) दोनों निवासी टंग नरवाना (धर्मशाला) के कब्जे से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ कर नशे की खेप के मुख्य स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला पुलिस जिला नूरपुर का है। सीआईए टीम ने छतरोली क्षेत्र में दबिश देकर 16.02 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना पर छतरोली के पास एक बाइक की तलाशी ली गई। इस दौरान डैशबोर्ड में छिपाई पारदर्शी पॉलीथीन की पुड़िया से 16.02 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार निवासी हरियाल, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed