फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Since when had the accused been manipulating people's accounts, the police is busy finding out.

Kangra News: आरोपी कब से कर रहा था लोगों के खातों में हेर-फेर, पुलिस पता लगाने में जुटी

Tue, 12 Nov 2024 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 12 Nov 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Since when had the accused been manipulating people's accounts, the police is busy finding out.
एसबीआई में बैंक खातों से 54.64 लाख की राशि के गबन का मामला
विज्ञापन

फालोअप....
न्यायालय ने आरोपी कैशियर का दो दिन और बढ़ाया पुलिस रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित एसबीआई बैंक में ग्राहकों के बैंक खातों से 54.64 लाख रुपये की राशि गबन करने का आरोपी कैशियर ऑनलाइन सट्टे और ट्रेडिंग में गबन की राशि को लगाता था। आरोपी ग्राहकों के खातों से कब से राशि लगा रहा था, इस दिशा में पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी करीब डेढ़ साल पहले ही पंजाब से ट्रांसफर होकर धर्मशाला पहुंचा था। ऑनलाइन ट्रेडिंंग और सट्टे में राशि लगाने के लिए खाताधारकों के खातों से इस तरह से हेरा-फेरी करता था जिससे कि लोग उस पर ध्यान ही नहीं दे पाते थे। तीन दिन के पुलिस रिमांड पर गए आरोपी का दो दिन रिमांड बढ़ा दिया गया है।
कोतवाली बाजार स्थित बैंक की शाखा में तैनात कैशियर की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद प्रबंधन की ओर से पुलिस थाना में शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि बैंक की ओर से आरोपी से पहले ही गबन की गई राशि को रिकवर कर चुकी है। पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी ने कब से खातों में हेर-फेर कर राशि को ऑनलाइन सट्टे और ट्रेडिंग में लगाना शुरू किया था। आरोपी ने पहले अपनी भी राशि गंवाई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कैशियर अकेला ही इस मामले में संलिप्त था अथवा कोई और कर्मी की संलिप्तता तो इस मामले में नहीं है।
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपी बैंक कैशियर का न्यायालय ने दो दिन पुलिस रिमांड बढ़ाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है कि कब से आरोपी ने खातों से पैसे का गबन करना शुरू किया था। आरोपी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed