{"_id":"67cf3376280dc3685a03a064","slug":"silt-is-being-removed-from-dal-lake-on-the-suggestions-of-lakeman-of-india-kangra-news-c-95-1-ssml1020-168480-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लेकमैन ऑफ इंडिया के सुझावों पर डल झील से निकाली जा रही गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लेकमैन ऑफ इंडिया के सुझावों पर डल झील से निकाली जा रही गाद
Tue, 11 Mar 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
मैक्लोडगंज के डलझील में पोकलेन से गाद निकालते हुए। संवाद
धर्मशाला। रिसाव के कारण सूखी पड़ी मैक्लोडगंज की डल झील के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। जिला प्रशासन की ओर जारी फंड के बाद डल झील में पोकलेन मशीन की मदद से गाद निकालने का काम सोमवार से शुरू हुआ। लेकमैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद के सुझावों को अमल में लाते हुए प्रशासन काम कर रहा है। पहले डल झील से गाद को निकाला जाएगा। इसके बाद मिट्टी की मदद से रिसाव को रोकने का काम किया जाएगा। इस कार्य के लिए प्रशासन की ओर तैयार की गई डीपीआर में करीब सवा दो करोड़ रुपये का प्रावधान है। हालांकि यह राशि अभी तक जारी नहीं हुई है। फिलहाल उपायुक्त कांगड़ा ने पांच लाख रुपये की राशि जारी है। इसके चलते झील से गाद निकालने का काम शुरू किया है। पहले भी जेसीबी की मदद से गाद निकालने का काम शुरू किया था लेकिन कीचड़ में जेसीबी मशीन फंस गई थी। इसके बाद बीडीओ कार्यालय की ओर पंजाब से गाद निकालने के लिए पोकलेन मशीन मंगवाई है।
जिलाधीश की ओर से डल झील से गाद निकालने के लिए पांच लाख रुपये की राशि जारी हुई है। डीपीआर को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सवा दो करोड़ का फंड जारी होगा।
अभिजीत कात्यान, बीडीओ धर्मशाला
डल झील के रिसाव को रोकने के लिए काम शुरू किया है। पहले झील से गाद निकाली जाएगी। आने वाले दिनों में झील पहले की तरह दिखेगी। इसके लिए लोगों को सहयोग भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
संजीव भोट, एसडीएम धर्मशाला
विज्ञापन
जिलाधीश की ओर से डल झील से गाद निकालने के लिए पांच लाख रुपये की राशि जारी हुई है। डीपीआर को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सवा दो करोड़ का फंड जारी होगा।
विज्ञापन
अभिजीत कात्यान, बीडीओ धर्मशाला
डल झील के रिसाव को रोकने के लिए काम शुरू किया है। पहले झील से गाद निकाली जाएगी। आने वाले दिनों में झील पहले की तरह दिखेगी। इसके लिए लोगों को सहयोग भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
संजीव भोट, एसडीएम धर्मशाला