फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sidhodapattan bridge will be built with 24 crores, power supply will also improve: Sanjay

24 करोड़ से बनेगा सिधोडापत्तन पुल, बिजली आपूर्ति भी सुधरेगी : संजय

Tue, 22 Jul 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 22 Jul 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Sidhodapattan bridge will be built with 24 crores, power supply will also improve: Sanjay
विधायक संजय रत्न।
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधायक संजय रत्न ने कहा कि सिधोडापत्तन पुल के निर्माण के लिए सरकार ने 24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पुल के बनने से हजारों लोगों की आवाजाही आसान होगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। भड़ोली क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए आठ करोड़ रुपये की लागत से दो 33 केवी सब-स्टेशन स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

विधायक संजय रत्न ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ज्वालामुखी में प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में क्षेत्र के लिए मांगी गई लगभग हर योजना को मंजूरी मिल रही है। इससे जनता की वर्षों पुरानी मांगें पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पांच नई सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। मगर ठेकेदार की सुस्ती के कारण काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं और समय पर काम न शुरू होने पर नई टेंडर प्रक्रिया अपनाने की चेतावनी दी है। डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि पहले से जारी टेंडर रद्द कर पुनः निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि कार्य जल्द प्रारंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं पर लगाया गुमराह करने का आरोप
विधायक संजय ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए ज्वालामुखी की जनता की समस्याओं की अनदेखी करती रही। अब जब कांग्रेस सरकार विकास कार्य कर रही है तो भाजपा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने हमेशा भेदभाव की राजनीति की, जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed