फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shops on the road, fair ground empty

Kangra News: सड़क पर दुकानें, मेला मैदान खाली

Sun, 12 Apr 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
Shops on the road, fair ground empty
मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी
ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन

महंगाई के बीच छोटे कारोबारियों का प्लॉट खरीदना हुआ मुश्किल
मेले के चौथे दिन भी पूरी तरह नहीं सज पाया मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। दाडी मैदान में आयोजित पारंपरिक धुम्मूशाह मेले की रौनक इस बार अभी तक फीकी नजर आ रही है। जहां एक ओर सड़क किनारे व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं, वहीं मेला मैदान अभी तक खाली पड़ा हुआ है। इसका मुख्य कारण महंगे प्लाॅट बताए जा रहे हैं, जिसने छोटे कारोबारियों के लिए मैदान में प्लॉट खरीदना मुश्किल कर दिया है। कारोबारियों ने सड़क पर दाड़ी आईटीआई पुल से लेकर शीला चौक तक अपनी दुकानें सजा दी हैं।
धुम्मूशाह मेले का शनिवार को चौथा दिन रहा। शनिवार की छुट्टी के चलते मैदान में तीन दिनों के मुकाबले हल्की चहल पहल देखने को मिली। सुबह से खराब चल रहे मौसम के बीच दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और धूप खिल गई।
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण मैदान अभी भी कहीं कहीं से दलदल बना हुआ है। इससे मेला देखने आ रहे लोगों को मैदान में निकलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और किनारे से बचकर निकल रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय और छोटे कारोबारियों का कहना है कि इस बार प्लॉट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते छोटे और मध्यम वर्ग के दुकानदार मैदान में जगह लेने से पीछे हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स:
पहली बार मैदान के बीच में सजा डोम
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि दाड़ी मैदान में पहले केवल पांच हजार रुपये में स्टॉल मिल जाता था। इस बार एक स्टॉल 60,000 रुपये तक मिल रहा है। मैदान के बीच में कोई भी खाने के स्टॉल नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मेले में कभी भी डोम मैदान के बीच में नहीं लगाया जाता था। इस बार डोम मैदान में लगाया गया है। इससे 50 फीसदी मैदान डोम में सीमित हो गया है। जबकि डोम के बाहर की लगभग 10 से 15 दुकानें खाली पड़ी हैं।

क्या कहते हैं कारोबारी


50 सालों से मेला देख रहे हैं। प्रशासन ने मेले की परिभाषा ही खत्म कर दी है। पहले हर साल मेले का आयोजन आपस में मेल जोल के लिए करवाए जाते हैं। लेकिन अब केवल मेले में व्यापार ही हो रहा है। महंगे स्टॉल मिलने के कारण केवल बाहर के कारोबारी ही मेला लगाने पहुंचे हैं। - मोहिंद्र सिंह, स्थानीय कारोबारी


बारिश के कारण लोग मेले में कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जबकि स्टाॅल महंगा मिलने के कारण छोटे कारोबारी इस बार मैदान में स्टॉल नहीं खरीद पाए हैं। मैदान के बीच में भी पांचवें दिन भी स्टॉल खाली पड़े हैं। प्रशासन की ओर से टेंडर कर दिया गया है। लेकिन प्रशासन को मैदान की स्थिति की जानकारी ही नहीं है। - हर्ष ऑवरोय, अध्यक्ष, दाड़ी व्यापार मंडल


बचपन से ही मेला देखते आए हैं। पहले के मुकाबले अब की स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। प्लॉट महंगा होने के कारण महंगाई बढ़ने के चलते कम संख्या में लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं। मैदान में काफी प्लॉट खाली पड़े हैं। - नवनीत, कारोबारी

शनिवार को ही मेले में दुकान लगाने पहुंचे हैं। बारिश के चलते मैदान दलदल बना हुआ है। इसके कारण मैदान में निकलने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि मौसम अच्छा रहा तो आने वाले समय में अच्छा कारोबार हो सकता है। - सुदिति, कारोबारी


शाम को लोगों की भीड़ बढ़ते ही सड़क लगाता रहा हल्का हल्का जाम

शाम के समय दाड़ी मैदान में लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ने लगी, जिससे आसपास की सड़क पर हल्का-हल्का जाम देखने को मिला। मैदान के बाहर सड़क तक दुकानें सजने के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम साफ और सुखद होने के कारण मैदान में लोगों की संख्या में और वृद्धि हुई, और अधिक लोग बाहर निकलकर सैर-सपाटा और खरीदारी करने लगे। इस दौरान दुकानों की वजह से लोग सड़क पर चलने के लिए मजबूर हो गए, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और हल्का-हल्का जाम लग गया। सड़क पर मौजूद लोगों को लगातार वाहनों से टकराने का डर बना रहा, और उन्हें अपने रास्ते पर ध्यान देना पड़ रहा था। इसके बावजूद, कई परिवार और युवा भीड़ का आनंद लेने के लिए मैदान में रुके रहे और दुकानों पर खरीदारी करते हुए समय बिताया।

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

मोहिंद्र, कारोबारी दाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed