{"_id":"67a264ed01cb016b8a01a9eb","slug":"shopkeepers-woke-up-after-the-action-removed-goods-from-roadside-kangra-news-c-95-1-kng1004-164219-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कार्रवाई के बाद जागे दुकानदार, सड़क किनारे हटाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कार्रवाई के बाद जागे दुकानदार, सड़क किनारे हटाया सामान
Wed, 05 Feb 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर शहर के चौगान में खोखों के आगे मलबा हटाकर रास्ते को साफ करती जेसीबी मशीन
नूरपुर(कांगड़ा)। नूरपुर शहर के चौगान बाजार में दुकानों के आगे सड़क पर सामान सजाने वालों अतिक्रमणकारियों पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई का असर देखने को मिला। यहां बाजार में दुकानों के बाहर सड़क और नालियों पर सामान सजाने वाले दुकानदारों ने सामान हटा लिया। वहीं, चौगान में बुधवार को सड़क पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले भी नहीं दिखें। वहीं, बस स्टैंड में भी दुकानों के बाहर लगने वाला सामान हटने से बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इसके अलावा लोक निर्माण विभाग ने पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारियों की मौजूदगी में खोखों के आगे से पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए जेसीबी मशीन की मदद से रास्ता साफ करवाया। चौगान में अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क मार्ग खुलने से लोगों को गाड़ी खड़ी कर खरीदारी करने में सहूलियत मिलेगी। चौगान बाजार में अतिक्रमण के चलते न सिर्फ राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है, बल्कि ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक भी गाड़ी खड़ी करने से गुरेज करते हैं। हालांकि, चौगान बाजार में बेतरतीब ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी के अलावा होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। लेकिन, सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों की वजह से लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई भी पार्किंग न होने से राहगीरों और ग्राहकों को ज्यादा परेशानी होती है।
अब मांगी पार्किंग
-अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शहर के सभी दुकानदार के सहयोग से आम जनता और दुकानदारों को ही सहूलियत होगी। - गुरसिमर सिंह, एसडीएम नूरपुर।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग.....
नेशनल हाईवे होने की वजह से चौगान में ट्रैफिक का अत्यधिक दबाव रहता है, जबकि बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की कोई व्यवस्था की जानी चाहिए।
प्रमोद महाजन, - नूरपुर सुधार सभा के प्रधान
चौगान में लगातार बढ़ते ट्रैफिक के दबाव के चलते सभी दुकानदारों को भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। प्रशासन को सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के लिए भी स्थान चिह्नित करना चाहिए।
सुरिंद्र महाजन, प्रधान न्यू व्यापार मंडल नूरपुर
बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों के लिए नगर परिषद को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने की बजाय लोग चिह्नित पार्किंग में वाहन खड़ा कर बाजार में खरीदारी कर सकें।
मनोज कुमार, स्थानीय दुकानदार