फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shanveer wrestler won big prize in Jarpal Panjpiri fair

Kangra News: जरपाल पंजपीरी मेले में शानवीर पहलवान ने जीती बड़ी माली

Sat, 17 May 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shanveer wrestler won big prize in Jarpal Panjpiri fair
जरपाल मेला कुश्ती में कृषि मंत्री चन्द्र कुमार व मेला कमेटी के साथ बड़ी माली के पहलवान। स्रोत: आ
बरियाल (कांगड़ा)। पंचायत जरपाल में पंजपीरी छिंज मेले में कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले की मुकाबले का शुभारंभ कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने किया। बड़ी माली कोहाली (हरियाणा) के शानवीर पहलवान ने दिल्ली के पहलवान चांदी गुज्जर को हरा कर जीती। विजेता पहलवान को 70,000 हजार और उपविजेता को 51,000 रुपये इनाम दिया। पहली छोटी माली में यूपी के विनायक पहलवान ने ईरान के पहलवान को हराया। इसमें विजेता पहलवान को 60,000, उपविजेता को 51,000 रुपये इनाम दिया। दूसरी छोटी माली में पट्टी (पंजाब) के पहलवान परविंदर ने ईरान के पहलवान हुसैन को पटकनी देकर अपने नाम की।
विज्ञापन


दूसरी छोटी माली के विजेता पहलवान को 30,000 और उपविजेता पहलवान को 25000 रुपये का इनाम दिया। इसके अलावा दो अन्य विशेष कुश्ती मैच हुए। इसमें ऊना से सुमित पहलवान ने जम्मू के पहलवान युवराज को हराया। विजेता को 11,000 रुपये और उपविजेता को 10,000 रुपये इनाम दिया। इस दौरान कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम दिए और मंत्री ने मेला कमेटी को इस आयोजन के लिए 25,000 रुपये अपनी ओर से दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed