फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shanta congratulates CM and Bali for bringing Tourism Corporation office to Kangra

Kangra News: पर्यटन निगम कार्यालय को कांगड़ा लाने के लिए शांता ने सीएम और बाली की दो बधाई

Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 02 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Shanta congratulates CM and Bali for bringing Tourism Corporation office to Kangra
पालमपुुर(कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश पर्यटन निगम के कार्यालय को शिमला से कांगड़ा जिला में शिफ्ट करने का निर्णय किया है। यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण निर्णय है।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली को बधाई दी है। सरकार ने कांगड़ा जिला को प्रदेश पर्यटन की राजधानी बनाने का निर्णय पहले ही किया था। कांगड़ा जिला में धौलाधार के साथ पर्यटन की इतनी आपार संभावनाएं हैं कि इस क्षेत्र को पूरे भारत के पर्यटन मानचित्र पर लाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कारगिल के प्रथम बलिदानी कैप्टन सौरभ कालिया के नाम पर पालमपुर में स्थापित सौरभ वन बिहार पयर्टकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। अब एक करोड़ रुपये की लागत से इसी बिहार में टॉय ट्रेन शुरू हो रही है। रेल लाइन बिछ गई है, इंजन व बोगियां भी आ गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि वह इसी महीने में टॉय ट्रेन योजना का उद्घाटन करने के लिए स्वयं पालमपुर में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed