फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shahpur Dussehra Festival to be held from October 17 to 20.

Kangra News: 17 से 20 अक्तूबर तक होगा शाहपुर दशहरा उत्सव

Fri, 09 Oct 2026 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shahpur Dussehra Festival to be held from October 17 to 20.
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव इस बार और भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। 17 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले चार दिवसीय उत्सव में तीन सांस्कृतिक संध्याएं, खेल गतिविधियां और एंटी चिट्टा रैली मुख्य आकर्षण रहेंगी। विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में वीरवार को हुई बैठक में उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

उत्सव का शुभारंभ मिनी सचिवालय से निकलने वाली शोभायात्रा से होगा, जो शाहपुर बाजार होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। इस दौरान शाहपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों खबरू वाटरफॉल, करेरी, लमडल, तत्वानी और तल माता को प्रदर्शित करने वाले फ्लेक्स भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए 11 से 14 अक्तूबर तक ऑडिशन होंगे। वहीं, इस बार मिस्टर शाहपुर और मिस शाहपुर का चयन भी किया जाएगा। स्थानीय प्रतिभाओं के साथ स्टार कलाकार भी सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देंगे। शाहपुर के पर्यटन स्थलों को दर्शाने वाले फ्लेक्स, भव्य प्रवेश द्वार और सेल्फी पॉइंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रशासन, व्यापार मंडल, नगर पंचायत और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed