Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seven power substations are being built in Kangra, five will be ready by March

Kangra News: कांगड़ा में बन रहे सात विद्युत सब स्टेशन, मार्च तक पांच होंगे तैयार

Sun, 02 Nov 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
Seven power substations are being built in Kangra, five will be ready by March
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बिजली सप्लाई को मजबूत करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे सात विद्युत सब स्टेशनों में से मार्च 2026 तक पांच तैयार हो जाएंगे। आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे इन प्रोजेक्ट्स से हजारों उपभोक्ताओं को वोल्टेज समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरडीएसएस योजना के तहत कांगड़ा, चंबा और ऊना जिलों में 33/11 केवी स्तर के कुल 12 विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण के लिए 64 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इनमें से सात सब स्टेशन कांगड़ा जिला में निर्माणाधीन हैं। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गमरू व ढगवार, कांगड़ा विधानसभा के दौलतपुर, पालमपुर के न्यूगल कैफे, जबकि बैजनाथ क्षेत्र के बीड़, बनोड़ू और अंद्रेटा में यह सब स्टेशन बन रहे हैं।
विज्ञापन

ढगवार सब स्टेशन के लिए पहले मिल्क प्लांट की जमीन प्रस्तावित थी, लेकिन प्रक्रिया पूरी न होने के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अब मनेड़ पंचायत में जमीन मिलने के बाद इसका कार्य शुरू किया जा चुका है। इससे इस सब स्टेशन के निर्माण में आई बाधा भी दूर हो गई है। कार्य पूर्ण होने से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती, लो वोल्टेज, उतार-चढ़ाव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2026 तक सभी विद्युत सब स्टेशनों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। ढगवार में जमीन उपलब्ध होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि निर्धारित समय में सब स्टेशन जनता को लाभ देने लगेंगे और आसपास क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था और स्थिर होगी।
-अजय गौतम, मुख्य अभियंता, नॉर्थ जोन, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed