{"_id":"66c527ea115db32b37011f57","slug":"seven-cowsheds-and-six-kutcha-houses-damaged-due-to-heavy-rains-kangra-news-c-95-1-kng1002-144025-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भारी बारिश से सात गोशालाएं और छह कच्चे मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भारी बारिश से सात गोशालाएं और छह कच्चे मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में भारी बारिश से पिछले 24 घंटों में सात गोशालाएं गिर गई हैं। वहीं, पांच कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है और एक कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया है। वहीं, पिछले 24 घंटों में जिला कांगड़ा में दो लोगों की मौत भी हुई है। आपदा कंट्रोल रूम में जानकारी के अनुसार उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत को दो गोशालाएं ढह गई हैं। वहीं, पालमपुर के झंदरेहड़ा में सरंजना देवी का कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका नुकसान करीब डेढ़ लाख रुपये आंका गया है। इसके अलावा गोपालपुर में एक कच्चे कमान को क्षति पहुंची है।
उपमंडल धर्मशाला के तहत गमरु में दो कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, दो गोशालाएं भी ढह गई हैं। उपमंडल धीरा के तमलोह खास में एक बाथरूम को भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है और रझूं में एक गोशाला गिर गई है। शाहपुर के उपाहू में एक कच्चे मकान को नुकसान पहुंचा है। वहीं, जवाली उपमंडल के तहत एक गोशाला को 50 हजार और एक कच्चे मकान को करीब 1.6 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।