फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seminars for teachers and children should not be organised during holidays: Chauhan

छुट्टियों में न लगाए जाएं अध्यापकों व बच्चों के सेमिनार: चौहान

Sun, 01 Jun 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Jun 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Seminars for teachers and children should not be organised during holidays: Chauhan
धर्मशाला। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान व महासचिव तिलक नायक ने समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों के सेमिनार स्कूली छुट्टियों में आयोजित करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन छुट्टियां अध्यापकों एवं बच्चों के लिए शिक्षण व्यवस्था से कुछ दिन दूर रह कर अपने आपको पुनः अध्यापन व अध्ययन के लिए तैयार करने के लिए आवश्यक दिन होते हैं, जिसे मनोचिकित्सकों ने भी जरूरी माना है। ये छुट्टियां विभाग कोई खैरात में नहीं देता, बल्कि इसकी एवज में शिक्षकों को अपनी अर्जित और मेडिकल छुट्टियों की आहुति देनी पड़ती है।
विज्ञापन

उन्होंने राज्य प्रेस सचिव डॉ. संजय चौधरी के माध्यम से कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व शिक्षामंत्री रोहित ठाकुर से मिल कर इस बाबत विरोध व्यक्त किया जाएगा। उधर, जिला कांगड़ा अध्यापक संघ के अध्यक्ष सचिन जसवाल व महासचिव सुमन कुमार, खंड नगरोटा बगवां के अध्यक्ष तेजपाल चौधरी, भवारना के अमृतपाल ने भी छुट्टियों में आयोजित की जाने वाली ऐसी गतिविधियों के आयोजन पर रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed