{"_id":"67ab2ac1034e76fe5c08557d","slug":"self-help-groups-will-create-door-to-door-awareness-on-cleanliness-in-jwalamukhi-kangra-news-c-95-1-ssml1020-165009-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में स्वयं सहायता समूह सफाई पर घर-घर करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में स्वयं सहायता समूह सफाई पर घर-घर करेंगे जागरूक
Tue, 11 Feb 2025 04:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 11 Feb 2025 04:17 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित प्रधान कार्यकारी अधिकारी व पार्षद स्वच्छ शहर समृद्ध शहर योजना का
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान को धरातल पर लाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत ज्वालामुखी में स्वयं सहायता समूहों के सदस्य हर वार्ड के घर-घर में जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। ग्रुप लोगों को बताएंगे कि सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा अलग-अलग करके सफाई कर्मचारियों को दिया जाए। इसके अलावा सेनेटरी वेस्ट अलग से लिफाफे में डालकर दिया जाए। हफ्ते में एक दिन ई-वेस्ट पदार्थ जैसे बल्ब, खराब मोबाइल और कांच आदि का सामान एकत्रित किया जाएगा। नगर परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने परिषद कार्यालय ने कहा कि जन भागीदारी से ही ज्वालामुखी को स्वच्छ समृद्ध बनाया जा सकता है, इसलिए शहर का हर व्यक्ति नगर परिषद को सहयोग करें, ताकि प्रदेश सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। इस मौके पर नगर परिषद सदस्य अनु कुमार, राजेंद्र कुमार बबली, विवेक सूद, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता कमल कांत, सौदान सिंह, शुभम, अंशुल और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
घर बैठे दे सकेंगे टैक्स, समस्याएं सुननें आएंगे प्रतिनिधि
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि डिस्टेंस सर्विसेज लोगों को निशुल्क घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स, कूड़ा कचरा शुल्क, ट्रेड शुल्क, दुकानों का किराया और अन्य टैक्स घर बैठे ऑनलाइन जमा करवाए जा सकते हैं। इसमें लोगों को नगर परिषद कार्यालय में आने की जरूरत नहीं है। समाधान योजना के अंतर्गत नगर परिषद के अधिकारी और पार्षद प्रधान, उप प्रधान सहित हर वार्ड में जाएंगे और लोगों की कूड़ा कचरा, सफाई, बिजली और नालियों आदि की समस्या को मौके पर ही सुनकर उनका मौके पर ही हल किया जाएगा।