{"_id":"6933403731a5238d650d0dbc","slug":"security-files-closed-doors-of-danger-open-kangra-news-c-95-1-ssml1021-209376-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुरक्षा की फाइलें बंद... खतरे के दरवाजे खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुरक्षा की फाइलें बंद... खतरे के दरवाजे खुले
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी में आग की घटनाओं से निपटने की तैयारियों में तंग जगह और हाइड्रेंट की कमी बढ़े नुकसान को अंजाम दे सकती है। वीरवार रात को धर्मशाला के धौलाधार होटल में दमकल के बड़े वाहनों के पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं, मौके पर होटल के हाइड्रेंटों को होटल की बिजली बंद करने के कारण इनका इस्तेमाल ही नहीं हो पाया। इस घटना के बाद मैक्लोडगंज और नड्डी क्षेत्र में दमकल के वाहनों के पहुंचने और मौके पर पानी की उपलब्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में आग की घटनाओं से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। इस क्षेत्र में हाइड्रेंट स्थापना की योजना फाइलों में ही अटकी हुई है। जल शक्ति विभाग को भेजा गया प्रस्ताव अभी तक मंजूर नहीं हो सका है। बरसात के कारण बड़े वाहनों के लिए रास्ता बंद है। अगर कोई अग्निकांड होता है तो छोटे वाहनों के दम पर आग पर काबू पाना अग्निशमन विभाग के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस क्षेत्र में धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थल भी है, जिससे स्थिति की गंभीरता और बढ़ जाती है, क्योंकि क्षेत्र में आग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए धर्मशाला से लगभग 10 किलोमीटर दूर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचती है। क्षेत्र में होटल और व्यावसायिक संस्थानों सहित कई घर भी हैं। पर्यटकों की आवाजाही भी क्षेत्र में काफी रहती है।
फायर ऑफिसर धर्मशाला कर्म चंद कश्यप ने बताया कि मैक्लोडगंज-भागसूनाग में हाइड्रेंट स्थापित करने का प्रस्ताव एक साल पहले भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। क्षेत्र में बड़ी गाड़ी पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहता है और छोटी गाड़ियां ही यहां तक पहुंच पाती हैं। वहीं, जल शक्ति विभाग धर्मशाला के अधिशासी अभियंता सुमित कटोच ने बताया कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है और फाइल देखने के बाद ही इसके बारे में कुछ कह सकेंगे।