फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Security agencies on alert in Dharamsala ahead of IPL matches

Kangra News: आईपीएल मैचों से पूर्व धर्मशाला में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, संदिग्धों पर पैनी निगाह

Sun, 04 May 2025 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 04 May 2025 08:18 AM IST
विज्ञापन
Security agencies on alert in Dharamsala ahead of IPL matches
धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस जवानों को दिशा-निर्देश देते एएसपी
धर्मशाला। देश और प्रदेश में मौजूदा समय में बनते सुरक्षा हालातों को देखते हुए धर्मशाला में होने वाले तीन आईपीएल मैचों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 4, 8 और 11 मई को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इन मैचों के दौरान 25 से 30 हजार दर्शकों और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इस भीड़ के बीच किसी भी असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने निगरानी तेज कर दी है। कांगड़ा पुलिस की सर्विलांस टीमें होटल, होम स्टे और अन्य पर्यटन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले संदिग्धों की गहन जांच कर रही हैं। वहीं, धर्मशाला-मैक्लोडगंज क्षेत्र में स्थापित लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से धर्मशाला में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी की गई है। जिला सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों को भी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और हिमाचल प्रदेश के शिमला सचिवालय समेत कई डीसी कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकियों ने पूरे राज्य को सतर्क कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को धर्मशाला में होने वाले आईपीएल मैच से पहले शुक्रवार को कुल्लू डीसी कार्यालय को मिली धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है।

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभी मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। होटलों और होम स्टे में ठहरे पर्यटकों की पूरी जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी नेटवर्क से शहर की हर गतिविधि को कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा रहा है और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed