फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SDM's stern directive to agencies: Deliver gas cylinders to people's homes.

Kangra News: एजेंसियों को एसडीएम की दो टूक, लोगों के घर पहुंचाएं गैस सिलिंडर

Wed, 26 Aug 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Aug 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
SDM's stern directive to agencies: Deliver gas cylinders to people's homes.
कांगड़ा। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं के घर-द्वार तक गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एजेंसियों को स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति के लिए अनिवार्य रूप से छोटे वाहनों का प्रयोग किया जाए, ताकि लोगों को नियमानुसार घर पर ही यह सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी इन आदेशों में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन के समक्ष घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की ओर से निरंतर शिकायतें आ रही थीं। इन शिकायतों में बताया गया था कि अधिकतर गैस एजेंसियां गैस आवंटन के लिए छोटे वाहनों के बजाय बड़े वाहनों का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन

बड़े वाहनों के प्रयोग के कारण वे तंग रास्तों से होते हुए लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाते हैं। वाहनों की पहुंच न होने के परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं को नियमानुसार घर-द्वार पर गैस का आवंटन नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओं को अपनी गैस प्राप्त करने के लिए बेवजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने सभी एजेंसियों को इस मामले में तुरंत गंभीरता दिखाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट किया है कि वे हर हाल में छोटे वाहनों के माध्यम से ही गैस का आवंटन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि भविष्य में कोई भी गैस एजेंसी इन निर्देशों की अवहेलना करती है और नियमों के अनुसार आवंटन नहीं करती पाई गई, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed