फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SDM will administer oath to Panchayat Pradhan, Up-Pradhan and BDC members

Kangra News: पंचायत प्रधान, उपप्रधान और बीडीसी सदस्यों को एसडीएम दिलाएंगे शपथ

Wed, 03 Jun 2026 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 03 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
SDM will administer oath to Panchayat Pradhan, Up-Pradhan and BDC members
धर्मशाला। कांगड़ा जिले की 847 पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों, उपप्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों के शपथ ग्रहण व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायती राज) एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इस पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) को अधिकृत किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त के आदेशानुसार, संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्राधिकार में नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक बुलाएंगे। इन बैठकों में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 127 के अंतर्गत सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। यह प्रक्रिया पंचायत समिति चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर संपन्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के उपरांत, संबंधित एसडीएम पंचायत समितियों की विशेष बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में निर्वाचित सदस्य अपने मध्य से ही एक सदस्य को अध्यक्ष और एक सदस्य को उपाध्यक्ष के रूप में चुनेंगे। एसडीएम जवाली को नगरोटा सूरियां, एसडीएम नूरपुर को नूरपुर, एसडीएम देहरा को देहरा और प्रागपुर, एसडीएम ज्वालामुखी को सुरानी, एसडीएम कांगड़ा को कांगड़ा, एसडीएम पालमपुर को पालमपुर, भवारना, पंचरुखी और एसडीएम जयसिंहपुर को लंबागांव पंचायत समिति के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एसडीएम बैजनाथ को बैजनाथ, एसडीएम धर्मशाला को धर्मशाला, एसडीएम धीरा को सुलह, एसडीएम नगरोटा बगवां को नगरोटा बगवां, बड़ोह और एसडीएम फतेहपुर को फतेहपुर, एसडीएम शाहपुर को रैत, एसडीएम इंदौरा को इंदौरा पंचायत समिति के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed