फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scorched by firecrackers, 25 patients arrived at Dharamshala Hospital for treatment

अनार से चला पटाखा, धर्मशाला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 25 मरीज

Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Scorched by firecrackers, 25 patients arrived at Dharamshala Hospital for treatment
धर्मशाला। दीपावली के शुभ पर्व पर आतिशबाजी के दौरान अकसर अशुभ घटनाएं घटित होती हैं। ऐसे ही कई मामले सोमवार को दीपावली के पर्व पर जिलेभर में सामने आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में ही सोमवार को पटाखों की चपेट में आकर झुलसने के करीब 25 मामले आए हैं। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए टांडा रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में दीपावली की रात ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुनीत भट्ट ने बताया कि रात को पटाखों की चपेट में आकर झुलसने के करीब 25 मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इनमें से एक की हालत थोड़ी गंभीर थी। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह युवक शीशे की बोतल में रखकर हवाई जला रहा था। वह हवाई बोतल में ही फट गई और बोतल के कुछ कांच टूटकर उसकी हथेली में घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 25 और लोग पटाखों की चपेट में आ गए। बाकी लगभग सभी मरीज ऐसे थे जो अनार में से पटाखा चलने से घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने सामान्य अनार खरीदे थे। मगर उनको जलाने से धमाका हो गया। उसकी चपेट में आने से वह घायल हो गए। डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि सभी मरीजों को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed