फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scope of SADA increased, people of Beed Billing said - included without information

Kangra News: साडा का बढ़ाया दायरा, बीड़ बिलिंग के लोग बोले- बिना सूचना किया शामिल

Tue, 20 Aug 2024 03:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Scope of SADA increased, people of Beed Billing said - included without information
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ के बीड़ बिलिंग में साडा (स्पेशल एरिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी) का क्षेत्र टीसीपी विभाग ने और बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासी दुनी चंद उपप्रधान गुनेहड, राजकुमार बीडीसी सदस्य गुनेहड वार्ड, विचित्र कुमार, बहादुर सिंह, बाबूराम, सुरेश कपूर, सुरेश राव, जगदीश ठाकुर, भट्टू की उप प्रधान नूतन व्यास और बंटी भारद्वाज आदि का कहना है कि उनकी पंचायत के क्षेत्र को बिना लोगों को सूचना दिए साडा में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक तरफ लोग साडा से परेशान हैं और दूसरी तरफ सरकार ने बिना बताए अन्य पंचायतों के एरिया को शामिल कर लिया है। जानकारी के अनुसार टीसीपी के प्रिंसिपल सेक्रेट्री देवेश कुमार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार अब साडा में गुनेहड़ के चार अन्य वार्डों के अतिरिक्त बुरला, उपराला भट्टू और घोड़नाला और भारग राजस्व गांव के 716 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल किया गया है। क्योर और गुनेहड पंचायत के कुछ वार्ड साडा में शामिल नहीं थे और अब अधिसूचना में इन वार्डों को भी शामिल किया गया है। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने अधिसूचना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed