{"_id":"6a5e29c14520ebbd020e5504","slug":"scooty-comes-under-the-front-tire-of-a-bus-at-nalti-pul-chowk-kangra-news-c-95-1-kng1004-245954-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नाल्टी पुल चौक पर बस बस के अगले टायर के नीचे आई स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नाल्टी पुल चौक पर बस बस के अगले टायर के नीचे आई स्कूटी
Tue, 21 Jul 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:28 AM IST
विज्ञापन
नाल्टी पुल चौक पर पंजाब रोडवेज की बस के नीचे आई स्कूटी। -स्त्रोत : जागरूक पाठक।
सुलह (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर नाल्टी पुल चौक में सोमवार सुबह पंजाब रोडवेज की एक बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सीधे बस के अगले टायर के नीचे आ गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्कूटी चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस जोगिंद्रनगर से बठिंडा की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी चालक सुलह लिंक रोड से पालमपुर की तरफ मुड़ रहा था कि अचानक बस से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन स्कूटी बस के नीचे आकर चकनाचूर हो गई।
हादसे की सूचना मिलने के बाद भवारना पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस के अनुसार इस संदर्भ में फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। घायल युवक पूरी तरह सुरक्षित है और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में उपचाराधीन है।