{"_id":"66e6f0de4a7a46d5c6018bf9","slug":"science-block-will-be-built-in-rajpur-school-with-rs-126-lakh-ashish-kangra-news-c-95-1-ssml1021-147305-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुर स्कूल में 126 लाख से बनेगा साइंस ब्लॉक : आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुर स्कूल में 126 लाख से बनेगा साइंस ब्लॉक : आशीष
Sun, 15 Sep 2024 08:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
आशीष बुटेल का स्वागत करते पार्षद कमलेश। संवाद
बदेहड़ से गोरट सड़क पर खर्च हो रहे नौ करोड़ रुपये
राजपुर स्कूल के दोनों भवनों को जोड़ने के लिए 25 लाख से बनेगा ओवर ब्रिज
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कहा कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर के साइंस ब्लॉक के निर्माण के लिए 1.26 करोड रुपये स्वीकृत किए गए हैं और भवन निर्माण के लिए निवदाएं प्रक्रिया पूर्ण की जा रही हैं। सीपीएस रविवार को राजपुर में जन कल्याण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है और पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत संरचना सुदृढ़ करना उनकी विशेष प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने राजपुर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को स्थानीय लोगों के आपसी तालमेल से आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन से राजपुर मुख्य सड़क तक के मार्ग का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बदेहड़ से गोरट सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में लगभग 9 करोड़ की धनराशि व्यय की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर और प्राथमिक पाठशाला राजपुर के भवनों को जोड़ने के सड़क पर ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करवाई गई है। उन्होंने आयोजन स्थल में ओपन एयर जिम, पुराने पंचायत भवन के शेष बचे निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजपुर चौक का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यातायात को भी सुगम बनाया जाएगा। साथ में उन्होंने आंबेडकर भवन के विस्तार के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की बात भी कही।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर निगम पार्षद कमलेश मसंद, अमित शर्मा, विनय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद, जनकल्याण सभा के अध्यक्ष प्रीतम सूद, सचिव भरत राज सूद, अकाउंटेंट राजेंद्र सूद, सदस्य डॉ. बलदेव सूद, साधुराम मसंद सहित विभागीय अधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।