फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   School new Hindi lecturers should be appointed soon

Kangra News: स्कूल न्यू हिंदी प्रवक्ताओं को जल्द दी जाए नियुक्ति

Sun, 20 Oct 2024 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Oct 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
School new Hindi lecturers should be appointed soon
चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उठाई मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रवक्ता स्कूल न्यू हिंदी के चयनित अभ्यर्थियों मीना कुमारी, दिनेश कुमार, श्याम लाल, रीना देवी और आशा देवी आदि ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को पत्र लिख कर लोक सेवा आयोग शिमला की ओर से अगस्त माह में चयनित प्रवक्ता स्कूल न्यू हिंदी अभ्यर्थियों को शीघ्र नियुक्ति देने की गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया कि लोक सेवा आयोग शिमला की ओर से प्रवक्ता स्कूल न्यू हिंदी की परीक्षा का विज्ञापन अक्तूबर, 2023 में निकाला गया था। यह परीक्षा सात अप्रैल, 2024 को करवाई गई थी। इस परीक्षा का अंतिम परिणाम भी एक अगस्त, 2024 को घोषित हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। इससे पहले जब भी लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवक्ता की भर्ती होती थी, तब विषयवार साथ-साथ में एक महीने के अंदर अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान कर दी जाती थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में पहले से ही शिक्षकों की कमी चल रही है और अभी इस अकादमिक सत्र की वार्षिक परीक्षा का आयोजन पांच महीने बाद मार्च में होना है। ऐसे में बिना शिक्षकों के छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार ने सकारात्मक रवैया दिखाते हुए जेओए आईटी-817, जेबीटी और टीजीटी अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी है, उसी तरह से उन्हें भी जल्दी से जल्दी नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार उनके प्रति भी सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed