फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sawan-Bhadon fair starts in Shibbothan temple Bharmad

Kangra News: शिब्बोथान मंदिर भरमाड़ में सावन-भादों मेला शुरू

Mon, 22 Jul 2024 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 22 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Sawan-Bhadon fair starts in Shibbothan temple Bharmad
जवाली (कांगड़ा)। प्रसिद्ध ऐतिहासिक बाबा शिब्बोथान मंदिर भरमाड़ में सावन-भादों माह में लगने वाले वार्षिक मेले का आगाज हुआ। मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया है। मेलों का शुभारंभ पर पशुपालन और कृषि पालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए रिबन काटकर किया। मंदिर में पहुंचने पर महंत सतीश वत्स और महंत राम प्रकाश वत्स सहित अन्य ने स्वागत किया गया। मंदिर में सुबह हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई, तदोपरांत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। कृषि मंत्री को मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से स्मृति चिह्न और शाल-टोपी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मंदिर में पहले ही दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर माथा टेका। महंत सतीश वत्स, महंत राम प्रकाश वत्स ने बताया कि यह मेला 21 जुलाई से 15 सितंबर तक चलेंगे। मंदिर में श्रद्धालुओं के ठहरने-खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। लोगों की आस्था है कि मंदिर में सांप-बिच्छु के काटे सहित अन्य जहरीले विकारों से मुक्ति मिलती है और ठीक होने के बाद मंदिर में नमक और गेहूं चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed