{"_id":"67a3c397e780160d5107c1bb","slug":"sant-ram-kalotra-becomes-head-of-pensioners-association-panchrukhi-kangra-news-c-95-1-kng1002-164379-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संत राम कलोत्रा बने पेंशनर एसोसिएशन पंचरुखी के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संत राम कलोत्रा बने पेंशनर एसोसिएशन पंचरुखी के प्रधान
Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक पंचरुखी की बैठक प्रधान संत राम कालोत्रा की अध्यक्षता में पंचरुखी में हुई। इसमें संत राम कालोत्रा को प्रधान, रसम सिंह पटियाल व पुरुषोतम डोगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दलजीत कुमार को महासचिव चुना है। इसके अलावा राजेंद्र शर्मा को अतिरिक्त महासचिव, सिकंदर पटिआल, सुरेश नाग, खुशहाल कटोच को मुख्य सलाहकार, रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रकाश भाटिया, जगदीश पटियाल को उपाध्यक्ष, सुभाष व्यास और धर्म सिंह भूरिया को संगठन सचिव बनाया। रमेश सूद को लेखाकार, कुलदीप गुलेरिया, मस्तक कटोच को संयोजक, परमेश्री दास, पुनि चंद राणा को सलाहकार और अजीत सिंह को प्रेस सचिव बनाया।
महिला विंग में रीता पठानिया को प्रधान चुना। इस दौरान पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा हुई और उन्हें हल करने के लिए रणनीति बनाई गई।इस दौरानप्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बैठक में सबने अपने विचार रखे और अपने पिछले कार्यकाल की गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष ने पिछले तीन वर्ष का लेखा जोखा हाउस में रखा, जिसे हाउस ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में सुरेश ठाकुर ने प्रदेश और जिला की गतिविधियों बारे सबको अवगत करवाने के साथ पेंशनर्स की सरकार के पास लंबित पड़ी मांगों को मनमाने बारे पेंशनर्स को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आहृवान किया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। यह चुनाव रविंद्र राणा जिला अतिरिक्त महासचिव, मनमोहन पठानिया प्रदेश प्रेस सचिव को और राजिंद्र जरियाल जिला वारिष्ठ उपाध्यक्ष की देखरेख में हुए।