{"_id":"65ecd369e3f5a35e9000435a","slug":"sanjeev-made-the-audience-dance-in-the-state-level-mahashivratri-festival-kangra-news-c-95-1-ssml1021-128130-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव में संजीव ने नजाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव में संजीव ने नजाए दर्शक
Sun, 10 Mar 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव बैजनाथ की पहली सांस्कृतिक संध्या में संजीव दीक्षित समेत स्थानीय और पहाड़ी गायकों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। संजीव दीक्षित ने फिरकी वाली कल फिर आना, दर्द-ए दिल, दर्द ए जिगर, पक्की कनका और पंजाबी पहाड़ी तड़का लगाया। चंबा के गायक काकू राम ने की चिटा तेरा चोला, मेरा भोला है भंडारी, कमलो विमलो, दिलदारा, मित्रां दी छतरी, कोका तेरा कोका गाने पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
कुमार साहिल ने अपनी अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत की। पालमपुर के विधायक और मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने उन्हें शाल टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों दीपाली वर्मा, अंकित, अनिता धीमान, रोहित कुमार, संजीव कपूर, राजेश, पवन, संतोष पटियाल, ववी मान और राज म्यूजिकल ग्रुप ने अपने कार्यक्रम पेश किया।
आज बाली संध्या में होंगे मुख्यातिथि
राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, देश विदेश में धूम मचा चुका हिमाचल प्रदेश का पुलिस बैंड द हारमनी ऑफ पाइन्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।