फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   sangh againest pardhan

स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान के खिलाफ बगावत

Fri, 06 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। स्कूल प्रवक्ता संघ के चेयरमैन एवं जिला हमीरपुर के संघ प्रधान मुश्ताक
विज्ञापन

मोहम्मद, जिला कांगड़ा संघ प्रधान विजय शर्मा, बिलासपुर प्रधान परमजीत सिंह और जिला शिमला के प्रधान काना सिंह और रॉकी ने स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रधान अश्वनी कुमार पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया है। संघ प्रधान पर आरोप लगाया कि वे अन्य संघ में भी पदाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं।

 इसलिए वह संघ के प्रधान पद पर बने नहीं रह सकते। इसके अलावा चार जिलों के प्रधान जिनके पास आधे से ज्यादा डेलीगेट हैं, वे सभी अश्वनी के प्रधान होने का विरोध करते हैं। इन्होंने इस संदर्भ में लिखित में भी दिया है। विभिन्न जिलों के प्रधानों ने चेतावनी दी है कि अश्वनी कुमार संघ के कार्य में यदि भविष्य में दखल देेंगे तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


संघ के चेयरमैन मुश्ताक ने बताया कि नए प्रधान के चुनाव का फैसला कार्यकारिणी के सदस्य के बजाए राज्य परिषद द्वारा किया जाएगा। मुश्ताक मोहम्मद ने प्रस्ताव रखा कि संविधान के अनुसार राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान विनोद बन्याल को कार्यकारिणी का प्रधान बनाया जाना चाहिए। शिमला के सचिव भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि अश्वनी कुमार पहले प्रधान रह चुके हैैं। प्रधान पद के लिए उनका नाम अनुमोदित करना अलोकतांत्रिक है। प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं की मांग है कि अनुमोदन की बजाए निर्वाचन विधि से संघ प्रधान नियुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed