फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sandalwood smugglers wreak havoc in Jwalamukhi

Kangra News: ज्वालामुखी में चंदन तस्करों का कहर, एक ही रात में काटे 16 चंदन के पेड़

Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Sandalwood smugglers wreak havoc in Jwalamukhi
ज्वालामुखी के वार्ड नंबर छह में चंदन तस्करों की ओर से काटे गए चंदन के पेड़ का हिस्सा। - फोटो : Kangra
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। ज्वालामुखी के तहत शुक्रवार देर रात अज्ञात चंदन तस्करों की ओर से ज्वालामुखी वार्ड नंबर छह में एक व्यक्ति की मलकीयत भूमि से 16 चंदन के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पेड़ काटने के संदर्भ में जमीन मालिक की ओर से कोई भी शिकायत थाना में दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जमीन के मालिक बुजुर्ग हैं और उनके बच्चे बाहर रहते हैं। उन्होंने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दे दी है वे रविवार को पुलिस थाना और वन विभाग के कार्यालय में चंदन के पेड़ों की चोरी की शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन

गौर रहे कि ज्वालामुखी क्षेत्र में लगातार चंदन तस्करों की ओर से चंदन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा है, अभी पिछले हफ्ते ही वार्ड नंबर दो ज्वालामुखी मंदिर के पास चोरों ने चार चंदन के पेड़ों को काट दिया था। हालांकि पिछले दो सालों से क्षेत्र के लोगों को चंदन तस्करी के गिरोह से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर से चंदन के पेड़ काटे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ज्वालामुखी के उपाध्यक्ष शिवकुमार गोस्वामी ने बताया कि उन्हें घटनास्थल पर बुलाया गया था और जमीन के मालिक ने उन्हें काटे गए पेड़ की टहनियां और पत्ते आदि दिखाए गए हैं। उधर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि दोषी बच नहीं पाएंगे। पुलिस पूरी गहनता के साथ ऐसे मामलों की जांच पड़ताल कर रही है जो भी दोषी होगा पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed