फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Samudra manthan episode narrated in Shiv Purana story

Kangra News: शिव पुराण कथा में सुनाया समुद्र मंथन प्रसंग

Mon, 09 Jun 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Samudra manthan episode narrated in Shiv Purana story
रैहन स्थित निजी पैलेस में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में कथा का व्याख्यान करते स्व
रैहन (कांगड़ा)। क्षेत्र में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में रविवार को कथा वाचक स्वामी पुनीत गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं को समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने समुद्र मंथन के पीछे का कारण, देवताओं और असुरों की आपसी सहमति और विष निकलने के बाद शिव की भूमिका, राहु-केतु का उद्गम का वर्णन किया। यह कथा शिव के नीलकंठ होने से भी जुड़ी है, जो दुर्वासा ऋषि के शाप के कारण उत्पन्न हुई थी। उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन केवल पौराणिक कथा नहीं, बल्कि जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए धैर्य, सहयोग और संतुलन बनाए रखने का प्रतीक है। मंथन से निकले अमृत, विष और अन्य रत्नों का गहराई से आध्यात्मिक विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रसंग मानव जीवन के आत्मिक मंथन का भी प्रतीक है। कथा में शामिल सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिव पुराण के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पुराण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला अमूल्य मार्गदर्शक है। कथा आयोजक चेतन चंबियाल ने बताया कि आगामी दिनों में भगवान शिव के रौद्र रूप, अमृत वितरण और शिव विवाह जैसे प्रसंगों की भी विस्तार से व्याख्या की जाएगी।

रैहन स्थित निजी पैलेस में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में कथा का व्याख्यान करते स्व

रैहन स्थित निजी पैलेस में चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में कथा का व्याख्यान करते स्व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed