फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Samloti School girls became champions in boxing

Kangra News: समलोटी स्कूल की बेटियां बॉक्सिंग में बनीं चैंपियन

Fri, 10 Oct 2025 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Samloti School girls became champions in boxing
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रैहन में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय स्कूली छात्राओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलोटी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवराल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। स्कूल की 12 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से 10 छात्राओं ने पदक जीतकर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। पांच छात्राओं ने स्वर्ण पदक, एक छात्रा ने रजत, जबकि चार छात्राओं ने कांस्य पदक हासिल किए। प्रधानाचार्य संजय चौधरी ने बॉक्सिंग कोच एवं शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता कैलाश शर्मा, शारीरिक शिक्षिका शिवानी और विजेता छात्राओं को इस उपलब्धि पर स्कूल में स्टाफ सहित स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 14 से 16 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूल ने लगातार चौथी बार बॉक्सिंग में ओवरआल उपाधि हासिल की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed