{"_id":"6ad4e030760ffb306d05a8a6","slug":"samloti-first-in-debate-and-paliyar-school-first-in-group-dance-kangra-news-c-95-1-kng1018-262293-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वाद-विवाद में समलोटी और समूह नृत्य में पलियार स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वाद-विवाद में समलोटी और समूह नृत्य में पलियार स्कूल प्रथम
विज्ञापन
समलोटी स्कूल में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय अंडर 19 छात्रा सांस्कृतिक प्रतियोगिता की समूह नृत्य प्
जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन
पर्यटन निगम अध्यक्ष आरएस बाली ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी में आयोजित जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इसमें वाद-विवाद में समलोटी और समूह नृत्य में पलियार स्कूल प्रथम रहा।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली मुख्यातिथि रहे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला कांगड़ा के झमाकड़ा लोकनृत्य को देश प्रदेश में लोकप्रिय बनाने हेतु कार्यशालाओं पर बल दिया, और इसके उत्थान की कवायद के लिए अपनी और से 1 लाख रुपये देने कि घोषणा की।
प्रधानाचार्य विशाल महाजन सहित मंच संचालक कैलाश शर्मा, मुनीष शर्मा, तेजपाल, बलवीर और गुरपाल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम पूजा अधिकारी, मान सिंह, राष्ट्रीय अध्यापक परस्कार प्राप्त डॉ. जन्मेज्य गुलेरिया, प्रताप रियाड, राहुल धीमान, दिवाकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी प्रथम, कुटियाडा एवं मटौर स्कूल द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रेनबो वर्ल्ड स्कूल, भवारना; धर्मशाला तथा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां रहे। संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में प्रथम गरली स्कूल,द्वितीय पल्यार स्कूल तथा तृतीय स्थान पर ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा रहा।
संस्कृत श्लोक उच्चारण में प्रथम गरली स्कूल,द्वितीय पलियार स्कूल तथा तृतीय स्थान पर अलोह स्कूल रहा। लघु नाटिका में प्रथम स्थान पर गलहोर स्कूल व द्वितीय पाहड़ा स्कूल, जबकि सुगम संगीत में प्रथम पलियार स्कूल, द्वितीय एआईएम एकेडमी जयसिंहपुर, तृतीय स्थान पर खोली स्कूल रहा। शास्त्रीय संगीत में पालमपुर स्कूल प्रथम, द्वितीय एआईएम एकेडमी जयसिंहपुर तथा तृतीय स्थान जीएवी स्कूल कांगड़ा रहा। समूह गायन में एआईएम एकेडमी जयसिंहपुर प्रथम, डीपीएस त्यारा द्वितीय तथा कुढेड़ स्कूल तृतीय रहा। समूह नृत्य में पलियार स्कूल प्रथम, जिया स्कूल द्वितीय जबकि समलोटी व पाहड़ा स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
पर्यटन निगम अध्यक्ष आरएस बाली ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी में आयोजित जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। इसमें वाद-विवाद में समलोटी और समूह नृत्य में पलियार स्कूल प्रथम रहा।
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन आरएस बाली मुख्यातिथि रहे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला कांगड़ा के झमाकड़ा लोकनृत्य को देश प्रदेश में लोकप्रिय बनाने हेतु कार्यशालाओं पर बल दिया, और इसके उत्थान की कवायद के लिए अपनी और से 1 लाख रुपये देने कि घोषणा की।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य विशाल महाजन सहित मंच संचालक कैलाश शर्मा, मुनीष शर्मा, तेजपाल, बलवीर और गुरपाल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम पूजा अधिकारी, मान सिंह, राष्ट्रीय अध्यापक परस्कार प्राप्त डॉ. जन्मेज्य गुलेरिया, प्रताप रियाड, राहुल धीमान, दिवाकर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी प्रथम, कुटियाडा एवं मटौर स्कूल द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रेनबो वर्ल्ड स्कूल, भवारना