{"_id":"6ad4b606111b5f77570cc5a2","slug":"28-patients-examined-in-imas-mother-father-service-opd-kangra-news-c-95-1-kng1045-262213-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आईएमए की मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में 28 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आईएमए की मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में 28 मरीजों की जांच
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन धर्मशाला की मातृ-पितृ सेवा ओपीडी में रविवार को 28 मरीजों की जांच की गई। इसमें इस्कॉन संस्था ने भी सहयोग किया। यह विशेष पहल समाज में रोगों की रोकथाम, समय पर स्वास्थ्य जांच, मानसिक तनाव से मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली और आध्यात्मिक संतुलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
कार्यक्रम में मरीजों को न केवल चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन, समय पर उपचार और नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। विशेष ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ एवं आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सीएस राठौर, एमडी मेडिसिन डॉ. सुभाष ठाकुर और सर्जन डॉ. अंकित शुक्ला सहित अन्यों ने मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि अधिकांश गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उचित उपचार से जटिलताओं को रोका जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। ब्यूरो