{"_id":"69dfef60f295edbfa50201d4","slug":"samata-sthal-became-discoloured-as-soon-as-the-system-noticed-it-kangra-news-c-95-1-kng1046-229794-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सिस्टम की नजर लगते ही बदरंग हुआ समता स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सिस्टम की नजर लगते ही बदरंग हुआ समता स्थल
विज्ञापन
धर्मशाला के पशुपालन विभाग कार्यालय के पास समता स्थल पार्क के पेड़ काटने से टूटा शैड और रखे पेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सौंदर्यीकरण पर खर्च किए गए लाखों रुपये लापरवाही की भेंट चढ़ रहे हैं। इसकी जीती-जागती मिसाल पशुपालन विभाग के जिला कार्यालय के सामने स्थित समता स्थल है। आजादी के अमृत महोत्सव की यादों को संजोने के लिए बनाया गया यह पार्क आज खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। देखरेख के अभाव में यह स्थल अब झाड़ियों और कबाड़ का अड्डा बनकर रह गया है।
गौरतलब है कि साल 2022 में बड़े उत्साह के साथ इस पार्क का शिलान्यास किया गया था। दीवारों पर उकेरी गई सुंदर पेंटिंग और हाथों की महीन कारीगरी से बना आजादी के 75वें अमृत महोत्सव का प्रतीक चिह्न इस पार्क की मुख्य पहचान थी। लेकिन आज स्थिति इसके उलट है। उचित रखरखाव न होने से यह गौरवशाली चिह्न टूटकर जमीन पर गिर चुका है।
स्लेटनुमा फर्श जगह-जगह से उखड़ रहा है और दीवारों पर की गई पेंटिंग धूल और सीलन की वजह से बदरंग हो चुकी है। पार्क की दुर्दशा यहीं खत्म नहीं होती। स्मार्ट रोड के निर्माण के दौरान फुटपाथ से हटाई गई लोहे की रेलिंग को पार्क के भीतर ही फेंक दिया गया है। महीनों बीत जाने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया, जिससे पार्क अब किसी डंपिंग साइट जैसा नजर आता है। जगह-जगह सूखी घास और कूड़े के ढेर इस बात का प्रमाण हैं कि नगर निगम धर्मशाला इस पार्क की सुध लेना भूल चुका है।
विज्ञापन
पार्क की हालत को लेकर स्थानीय निवासी राज कुमार, अक्षय, राहुल और अमन ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जनता के टैक्स का पैसा खर्च कर पार्क तो बना दिया, लेकिन अब इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। रोजाना यहां लोग बैठने आते हैं, लेकिन गंदगी और अव्यवस्था के कारण उन्हें मायूस होना पड़ता है।
समता स्थल की अव्यवस्था का मामला हमारे ध्यान में है। जो भी नुकसान हुआ है और सफाई की जो समस्या है, उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा। जल्द ही पार्क को उसका पुराना स्वरूप वापस दिया जाएगा। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला