फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Salyana Fair controversy: Report reached SDM, difference in receipts and deposited amount

सलियाणा मेला विवाद : एसडीएम के पास पहुंची रिपोर्ट, रसीदों और जमा राशि में अंतर

Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Salyana Fair controversy: Report reached SDM, difference in receipts and deposited amount
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के सलियाणा में हुए राज्य स्तरीय छिंज मेले में दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप की जांच तेज हो गई है। जांच की रिपोर्ट एसडीएम पालमपुर के पास आ गई है। सूत्र बताते हैं कि एसडीएम के पास आई रिपोर्ट में किसी जाली रसीद देने की बात सामने नहीं है, लेकिन मेले में दुकानदारों को दी गई रसीदें और जमा हुए पैसों में अंतर पाया गया है। इसमें काटी गई रसीदें और पैसों का मिलान सहीं नहीं पाया गया है। अब मामले में संलिप्त कर्मचारियों के भी जल्द बयान दर्ज किए जाएंगे कि मेले में जमा हुए पैसों और काटी गई रसीदों में अंतर कैसे आया है और क्या बात हुई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के बयान लेने के बाद यह रिपोर्ट जल्द जिला उपायुक्त को भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार पालमपुर उपमंडल के सलियाणा में पहली बार हुए राज्य स्तरीय छिंज मेले में राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों ने दुकानदारों से अवैध वसूली के आरोप लगे थे। आरोप हैं कि दुकानदारों को कुछ पैसों के पर्ची दी गई तो इसमें दर्शाया कुछ ओर गया। यहां तक कर्मचारियों पर जाली रसीद देने के आरोप भी लगे थे। इसका पता चलते ही अमर उजाला ने भी मामले को प्रमुखता से उठाया था। लिहाजा, अवैध वसूली का पता चलते ही एसडीएम पालमपुर ने कड़ा रुख अपनाकर नायब तहसील पंचरुखी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर इसकी रिपोर्ट उन्हें देने को कहा था।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट अब एसडीएम पालमपुर के पास आ गई है। कर्मचारियों के बयान लेने के बाद यह रिपोर्ट जल्द जिला उपायुक्त को भेजी जाएगी। उसके बाद ही मामले में पता चलेगा कि रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई है। इससे पहले कई प्रभावित दुकानदारों के सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके पास मेले में काटी गई रसीदों और अवैध वसूली की रिपोर्ट आई है। इस पर अभी आगे कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद यह रिपोर्ट उपायुक्त को भेजी जाएगी। रिपोर्ट में हर पक्ष को सुना जाएगा, लेकिन मामले में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
नेत्रा मेती, एसडीएम, पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed