{"_id":"6ab56c25d1004cf3910514e2","slug":"inauguration-of-the-state-of-the-art-farmers-training-centre-built-at-a-cost-of-10-crore-in-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1019-257607-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में 10 करोड़ से बने उत्कृष्ट किसान प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में 10 करोड़ से बने उत्कृष्ट किसान प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण
Fri, 25 Sep 2026 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर में उत्कृष्ट किसान प्रशिक्षण केंद का लोकार्पण करते हुए मंत्री जगत नेगी व विधायक आशीष बु
पालमपुर (कांगड़ा)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने पालमपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से बने उत्कृष्ट किसान प्रशिक्षण एवं ऊतक संवर्धन प्रयोगशाला केंद्र का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों-बागवानों के लिए भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। यहां 30 किसानों-बागवानों के लिए प्रशिक्षण और ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। मंत्री ने बताया कि केंद्र में कांगड़ा समेत प्रदेश के अन्य जिलों के किसान-बागवान कृषि और बागवानी की आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
एचपी शिवा परियोजना के प्रथम चरण के तहत 3000 हेक्टेयर के लक्ष्य में से 2612 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जबकि 1543 हेक्टेयर में पौधरोपण पूरा हो गया है। 1000 हेक्टेयर में जुलाई से सितंबर तक पौधरोपण किया जा रहा है और शेष क्षेत्र में जनवरी-फरवरी 2027 में कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक आशीष बुटेल, नगर निगम की महापौर राधा सूद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, उपमहापौर नीलम मलिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान-बागवान मौजूद रहे।