{"_id":"68264563f39d8c75f30477c4","slug":"salute-to-the-sacrifice-of-the-brave-soldier-jairam-kangra-news-c-95-1-ssml1008-177132-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर जवान के बलिदान को नमन : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर जवान के बलिदान को नमन : जयराम
विज्ञापन
शाहपुर में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिजनों से मिलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ओर भाजपा
शाहपुर (कांगड़ा)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान सेना की ओर से की गई फायरिंग में वीरभूमि कांगड़ा के शाहपुर से संबंध रखने वाले एवं पंजाब रेजीमेंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार वीरगति को प्राप्त हुए हैं। वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक विपिन सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और अन्य भाजपा नेता शहीद के शाहपुर स्थित घर पहुंचे और परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जयराम ने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए सूबेदार मेजर पवन कुमार ने दुश्मनों को वीरता का परिचय दिया है, देश उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। भाजपा नेताओं ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बाक्स:
तिरंगा यात्रा में इन लोगों ने भी लिया भाग
धर्मशाला। शहर में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान पद्मश्री अवार्डी डॉ. क्षमा मैत्रे विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यात्रा में कई मुस्लिम महिलाओं ने भी भाग लिया। सलमा खान ने कहा कि जिस तरह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हिंदू लोगों को धर्म पूछकर मारा है, उसी तरह मुस्लिम समाज भी धर्म पूछकर पाकिस्तान में छिपे आतंकवादियों को मारने के लिए तैयार बैठा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। भारतीय सेनाओं की बदौलत ही आज हम सभी अपने घरों पर चैन की नींद सो पा रहे हैं।